​​रोजर फेडरर​ भी आमिर से हुए प्रभावित देखना चाहते हैं '​​पीके​'

​​रोजर फेडरर​ भी आमिर से हुए प्रभावित देखना चाहते हैं '​​पीके​'
मशहूर टेनिस स्टार रोजर फेडरर​ आमिर खान की फिल्म ​'​पीके​' के पोस्टर और इसकी चर्चाओं के बाद इतने उत्सुक हो गए हैं कि वह भी आमिर की यह फिल्म देखना चाहते हैं।​
​
फेडरर ने आमिर के फिल्म का पहला पोस्टर देखने के बाद कहा कि वह इस फिल्म को जरूर देखेंगे। बताया जाता है कि ​'​पीके​'​ में आमिर ने बिहार के रहने वाले एक युवक की भूमिका निभाई है जिसमें उनका किरदार भोजपुरी बोलता है।​​
​
​ अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग के तहत भारत आए फेडरर ने आमिर के साथ एक दोस्ताना टेनिस मैच भी सोमवार को खेला था​। कहा जा रहा है कि जब फेडरर आमिर से मिले तो उन्होंने ​'​पीके​'​ के पोस्टर के बारे में आमिर से बात ​भी ​की।​​
​
फेडरर इस ​अनोखे ​पोस्टर के पीछे ​का राज और कहानी जानने​ के लिए बेहद ​उतावले हैं और फिल्म देखना चाहते हैं। इस फिल्म में आमिर के अलावा अनुष्का शर्मा,​ ​संजय दत्त,​ ​सुशांत सिंह राजपूत और बोमन इरानी​ भी नजर आएँगे।​​​
​
​राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load