​अपनी दोस्त अनुष्का के लिए आमिर ने खरीदी बनारसी साडी

​अपनी दोस्त अनुष्का के लिए आमिर ने खरीदी बनारसी साडी
हाल ही में आमिर खान अपनी फिल्म 'पीके' के प्रोमोशन के लिए बनारस गए थे और वह वहां से अनुष्का के लिए कुछ खास तोहफा भी खरीदना चाहते थे ऐसे में उन्होंने अनुष्का के लिए एक बनारसी साडी खरीदने का मन बनाया।​​​
​
अनुष्का शर्मा और आमिर खान अपनी इस फिल्म के दौरान काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। इसीलिए आमिर अनुष्का को कोई अच्छा सा तोहफा देना चाहते थे। ऐसे में अपने बनारस दौरे के दौरान उन्होंने अनुष्का के लिए एक बनारसी साडी खरीदी।​
​
​आमिर ने अनुष्का के लिए एक साडी चुनने के लिए बड़ी तादाद में साड़ियां मंगाई और उनमें से एक साडी उनके लिए चुनने के लिए पूरा एक घंटा लगाया। ​ ​आमिर के वक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि बनारस आमिर की माँ का शहर है। वह हमेशा अपने फिल्म के प्रोमोशन की शुरुआत वहीं से करते हैं। साथ ही उन्हें बुनकरों की भी अच्छी जानकारी है। और इसी के चलते उन्होंने अनुष्का के लिए साडी बहुत देख-भाल करने के बाद खरीदी।

End of content

No more pages to load