अकेले खुश हूं : सोनम

अकेले खुश हूं : सोनम
फिल्म ​'​डॉली की डोली​'​ में नायिका की भूमिका निभाने वाली सोनम का कहना है कि ​'​मिस्टर राइट​'​ के विचार को लेकर वह अभी असमंजस में हैं।​​

​​ सोनम चूंकि फिल्म निर्माता अरबाज खान की फिल्म ​'​डॉली की डोली​'​ में दुल्हन बनी नजर आएंगी, तो लगे हाथ उनसे असल जीवन में शादी को लेकर विचार पूछे गए।​​

​​ सोनम ने कहा​, "उसके लिए बहुत वक्त है..अभी मैं अकेले हूं और खुश हूं। मुझे लगता है कि मैं थोड़ी असमंजस में भी हूं, मुझे नहीं पता कि मुझे कैसा जीवनसाथी चाहिए।​"​​

​ इस समय सोनम सिनेमा में हास्य फिल्मों में हाथ आजमाना चाहती हैं। उन्होंने कहा​, "मेरा मानना है कि हास्य सबसे कठिन शैली है। मुझे हास्य अभिनेत्री कहलाना अच्छा लगेगा।​"​​

​ सोनम की हालिया फिल्में ​'​खूबसूरत​'​ और ​'​भाग मिल्खा भाग​'​ हैं।​ आने वाली फिल्म ​'​डॉली की डोली​'​ में अभिनेता राजकुमार राव उनके नायक हैं।

End of content

No more pages to load