​धोनी पर बनने वाली फिल्म में जॉन अब्राहम नहीं

​धोनी पर बनने वाली फिल्म में जॉन अब्राहम नहीं
​बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म में काम नही कर रहे हैं।​

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक नीरज पांडेय महेंद्र सिहं धोनी पर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म का नाम ​'​एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी​'​ है। जॉन का कहना है कि वह इस फिल्म में काम नहीं कर रहे है।​

​ चर्चा है कि फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत जहां धोनी का किरदार निभा रहे हैं वहीं जॉन इंशात शर्मा की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया है।​

​ उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी फिल्म का प्रचार करने के लिए ऐसी अफवाहें फैला रहा है, तो यह उसकी परेशानी है। यह बिल्कुल बकवास है। उन्होंने कहा कि वह अभी फिल्म ​'​वेलकम बैक​'​ में व्यस्त हैं।

End of content

No more pages to load