दीपिका को देख सोनम ने क्यों बदल ली अपनी सीट?

दीपिका को देख सोनम ने क्यों बदल ली अपनी सीट?
बॉलीवुड से आ रही नई खबरों के अनुसार हाल ही में इंडस्ट्री की दो और नई प्रतिद्वंदिता सामने आई है। दरअसल एक पुरुस्कार समारोह में सोनम कपूर ने दीपिका के पास ना बैठना पड़े इसके लिए अपनी सीट बदलवा ली।

​​ ​हालाँकि दोनों के बीच ये कड़वाहट समारोह से ही शुरू नहीं हुई हैं बल्कि काफी पहले से रही है लेकिन हालिया एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों ने अपने गिले-शिकवे भुला भी दिए थे तो फिर अचानक से इन्हें क्या हो गया?

​​ ​सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, "रविवार को एक पुरुस्कार समारोह में सोनम ने जैसे ही समारोह में एंट्री की तो उन्होंने दीपिका के पास से अपनी सीट हटाने के लिए कहा क्योंकि वह उनसे नहीं मिलना चाहती थी। इसके बाद सोनम ने अभिनेताओं के उस ग्रुप को छोड़कर जिसमें दीपिका शामिल थी किसी दूसरे ग्रुप को जॉइन कर लिया।"

​​ हालाँकि सोनम के वक्ता ने इन खबरों का खंडन किया है, "सोनम तो दीपिका के आने से भी काफी देर पहले ही निकल गई थी। इसके आधे घंटे के बाद ही उनके पुरुस्कार की घोषणा हुई थी। इसके अलावा उन्हें एक पारिवारिक डिनर के लिए भी जाना था। जब दीपिका आई तो सोनम निकल चुकी थी। उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है।"

End of content

No more pages to load