​​क्या! 'बिग बॉस 8' अब सलमान ​नहीं फरहा करेंगी होस्ट

​​क्या! 'बिग बॉस 8' अब सलमान ​नहीं फरहा करेंगी होस्ट
​हालाँकि बिग बॉस और सलमान खान दोनों को एक साथ सुनने की आदत सी हो चुकी है, क्योंकि इस शो की कई कड़ियों को सलमान खान ने ही होस्ट किया है। लेकिन अगर नई खबरों पर भरोसा किया जाए तो 'बिग बॉस 8' को अब अपना नया होस्ट मिल गया है और वह कोई नही बल्कि फरहा खान होंगी।​​

​ ​खबरों की अनुसार 'बिग बॉस​' निर्माताओं ने शो की तारीख 4 जनवरी 2015 ​से बढाकर एक महीना और आगे खिसका दी है यानी दर्शकों को एक महीना और बिग बॉस का मनोरंजन मिलेगा।​।​

​​लेकिन ​सलमान ने एक होस्ट के तौर पर शो को सिर्फ नियत तारीख तक करने का ही कॉन्ट्रैक्ट लिया था जो की तय समय पर खत्म हो जाएगा और इसके बाद उनकी जगह शो की प्रशंसक फरहा खान ले लेंगी।

End of content

No more pages to load