'पीके' के साथ दिखाया जाएगा 'ब्रोकन हॉर्सेज' का टीजर

'पीके' के साथ दिखाया जाएगा 'ब्रोकन हॉर्सेज' का टीजर
फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ​'​ब्रोकन हॉर्सेज​'​ का टीजर आमिर खान की फिल्म 'पीके' के साथ जारी किया जाएगा, जो शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है​।​
​
​​ फिल्म 'ब्रोकन हॉर्सेज' के प्रचार एवं वितरण का काम देखने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियो की मुख्य मार्केटिंग अधिकारी शिखा कपूर ने एक बयान में कहा, "विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ने सीमाओं को पार किया है। उन्होंने ऐसी कहानियां रची हैं, जिन्होंने सिने प्रेमी पीढ़ी को नए सिरे से परिभाषित किया है​।​"​​
​
​​ ​ कपूर ने कहा, "फिल्म 'ब्रोकन हॉर्सेज' भी इसी ठोस परंपरा का हिस्सा है और इसका पहला टीजर बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगा​।​ इसे फिल्म 'पीके' के साथ जारी किया जा रहा है, जो शुक्रवार को कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और इस तरह बड़ी संख्या में दर्शक इसे देख पाएंगे​।"​​
​
​​ हॉलीवुड फिल्म 'ब्रोकन हॉर्सेज' अगले साल 10 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। चोपड़ा की एक और फिल्म 'वजीर' का भी टीजर 'पीके' के साथ जारी किया जाएगा​।

End of content

No more pages to load