​​रणदीप के लिए सोशल मीडिया बुरे सपने जैसा

​​रणदीप के लिए सोशल मीडिया बुरे सपने जैसा
अभिनेता रणदीप हुड्डा उनके नाम से सोशल मीडिया पर बनाए गए फर्जी खातों से परेशान हैं​। मशहूर हस्तियों के लिए हालांकि सोशल मीडिया में फर्जी खाते की समस्या नई बात नहीं है​। लेकिन रणदीप को परेशानी इस बात की है कि उनके नाम के फर्जी खातों का उपयोग युवतियों को धोखा देने और फिल्म में अवसर दिलाने का झूठा लालच देने के लिए किया जा रहा है​।​​​
​
​ रणदीप के एक करीबी सूत्र ने बताया​, "रणदीप को जब पता चला कि उनके नाम के फर्जी खातों के जरिए लोगों को धोखे में रखा जा रहा है, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए अब अपने मूल खाते का सत्यापन करवा रहे हैं​।"​​
​
​​ रणदीप का फेसबुक पता और ट्विटर हैंडल रणदीपहुड्डा है​। ​इस साल रणदीप की चार फिल्में प्रदर्शित हो चुकीं है जो 'हाइवे', 'किक', 'उंगली' और 'रंगरसिया' हैं​।

End of content

No more pages to load