​​मेरे लिए बेहतर रहा 2014: सुरवीन चावला

​​मेरे लिए बेहतर रहा 2014: सुरवीन चावला
इस साल ​'​हेट स्टोरी 2​'​ से बॉलीवुड में आगाज करने वाली अभिनेत्री सुरवीन चावला का कहना है कि यह साल उनके लिए बेहतरीन रहा।​

​ उन्हें करियर के लिए बेहतरीन शुरुआत मिली। छोटे पर्दे से अभिनय की शुरुआत करने वाली सुरवीन ने कहा​, "वर्ष 2014 मेरे लिए बहुत अच्छा रहा और मु​झे महसूस हो रहा है कि उद्योग में मेरा स्वागत किया गया।​"

​ सुरवीन छोटे पर्दे पर ​'​कहीं तो होगा​', 'कसौटी जिंदगी की​'​ और ​'​काजल​'​ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।​

​​ अगली परियोजनाओं के बारे में पूछने पर सुरवीन ने बताया​, "फिल्म ​'​हेट स्टोरी 2​'​ के बाद मेरी अगली फिल्म अनुराग कश्यप की ​'​अगली​'​ है, जो कि मेरी पहली फिल्म थी​। लेकिन कुछ कारणों के चलते ​'​हेट स्टोरी 2​'​ पहले प्रदर्शित हुई।​

​ ​'​अगली​'​ 26 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। इसके बाद मैं अनीस बज्मी की ​'​वेलकम बैक​'​ में जॉन अब्राहम के साथ एक विशेष गाना कर रही हूं।​"

​ उन्होंने कहा​, "मेरे पास कुछ और परियोजनाएं हैं, लेकिन मैं इस समय उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती।​"

​ विशाल पांडय़ा निर्देशित ​'​हेट स्टोरी 2​'​ से अभिनेता जय भानुशाली ने भी बॉलीवुड में आगाज किया है।

End of content

No more pages to load