​मीका और राखी जल्द दिखेंगे साथ

​मीका और राखी जल्द दिखेंगे साथ
वर्ष 2006 में ​'​आइटम क्वीन​'​ राखी सावंत को चुंबन देकर विवादों में घिरे मशहूर गायक मीका सिंह का कहना है कि वह जल्द एक ऐसा गाना गाएंगे​,​ जिसमें राखी होंगी​।

वे दोनों चुंबन विवाद के बाद से एक-दूसरे के सामने आने से बचते रहे हैं​, लेकिन अब साथ होंगे। मीका और राखी यहां सोमवार को आगामी फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के ट्रेलर लांच पर साथ देखे गए​।

​ यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में राखी के साथ काम करेंगे? मीका ने कहा, "हां, जब भी मौका मिलेगा करूंगा। हम भविष्य में यकीनन एक गाना साथ में करेंगे।​ लेकिन फिलहाल हम दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं​।​"​

​ ​'मुंबई कैन डांस साला​'​ में राखी के अलावा आशिमा शर्मा​,​ प्रशांत नारायण​, आदित्य पंचोली और शक्ति कपूर भी हैं​। फिल्म तीन जनवरी को रिलीज होगी​।​

End of content

No more pages to load