अभिनेत्री पदमिनी कोल्हापुरी की बहन तेजस्विनी कोल्हापुरे का कहना है कि वह अपनी भांजी श्रद्धा कपूर पर गर्व महसूस करती है। तेजस्विनी की फिल्म 'अगली' प्रदर्शित होने जा रही है।
इस फिल्म में तेजस्विनी ने अनुराग कश्यप के साथ काम किया है। तेजस्विनी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म अनुराग कश्यप की फिल्म पांच से की थी लेकिन यह फिल्म अबतक प्रदर्शित नही हो सकी है।
तेजस्विीनी कोल्हापुरी अपनी भांजी श्रद्धा कपूर के फिल्मी कैरियर को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा अच्छी भूमिकाओं के लिए श्रद्धा ने काफी इंतजार किया है। मुझे श्रद्धा पर गर्व है क्योंकि उन्होंने अच्छी भूमिकाओं के लिए सात सालों तक इंतजार किया लेकिन उसने अपनी अलग पहचान कायम की उसने हमेश अपना ध्यान लक्ष्य पर केन्द्रित रखा।
श्रद्धा कपूर पर गर्व करती है तेजस्विनी कोल्हापुरी
-
Friday, December 26, 2014


