​​संजय दत्त ने परिवार के साथ देखी ​'​पीके​'​

​​संजय दत्त ने परिवार के साथ देखी ​'​पीके​'​
संजय दत्त 14 दिनों के लिए जेल से घर आए हैं, और उन्होंने समय का सदुपयोग करते हुए अपने पूरे परिवार के साथ फिल्म 'पीके' का लुत्फ़ उठाया।​​​

​आमिर और अनुष्का की इस फिल्म में ​संजय ​ने भी काम किया है। जेल से आने के बाद उनके लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया और उन्होंने अपनी पत्नी मान्यता और दोनों बच्चों के साथ फिल्म ​देखी।​

संजय ने ​फिल्म देखने के बाद अपनी प्रति अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ​कहा, ​"​फिल्म की बहुत तारीफ हो रही है। राजू हिरानी ने बेहतरीन फिल्म बनाई है। जेल में ही पता चल गया था कि ​'​पीके​'​ अच्छी फिल्म है।​"​​​

उन्होंने कहा राजू हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा से उनका खास रिश्ता है और जब भी राजू और विनोद कोई फिल्म बनाएंगे तो वह उसमें छोटी से छोटी भूमिका भी करने को तैयार हैं।​

उल्लेखनीय है कि विदु विनोद चोपड़ा निर्मित और राज कुमार हिरानी निर्देशित फिल्म पीके में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और बोमन इरानी ने मुख्य भूमिका निभायी है। यह फिल्म अबतक 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

End of content

No more pages to load