​हेपेटाइटिस बी के लिए अभियान चलाना चाहते हैं अमिताभ

​हेपेटाइटिस बी के लिए अभियान चलाना चाहते हैं अमिताभ
​फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन अधिक से अधिक सामाजिक बुराइयों को मिटाने में अपने स्टारडम का उपयोग करना चाहते हैं​।

​ इनमें से एक हेपेटाइटिस बी वायरस से होने वाली संक्रामक बीमारी के लिए एक नया अभियान शुरू करने की उनकी योजना है​।
​
​​ अमिताभ पोलियो उन्मूलन के लिए 2005 से यूनीसेफ के साथ एक वैश्विक राजदूत के रूप में जुड़े हुए हैं​। उन्होंने हेपेटाइटिस बी बीमारी के बारे में सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है​।
​
​​ उन्होंने कहा कि वह हाल में इस बीमारी को ठीक करने की रणनीति बनाने के लिए चिकित्सकों से मिले थे​।​​
​
​​ अमिताभ ने ट्वीट किया, "हेपेटाइटिस बी के प्रति जागरूकता के लिए एक अभियान शुरू करना चाहते हैं​।​ कुछ प्रतिबद्ध चिकित्सकों से मिला और रणनीति बनाएंगे।​ यथासंभव जल्द से जल्द इसका निदान करें और इसे ठीक करें!"​​​​
​
​​​ अमिताभ की आने वाली फिल्म शमिताभ है, जिसे आर. बाल्की ने निर्देशित किया है​। फिल्म में धनुष और नवोदित अभिनेत्री अक्षरा हासन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।​ फिल्म छह फरवरी को प्रदर्शित होने वाली है​।​

End of content

No more pages to load