दो मैचों में अनुष्का की उपस्थिति में खेले गए क्रिकेट में विराट के शानदार प्रदर्शन पर अनुष्का ने जमकर तालियां बजाई हैं। लेकिन इसके साथ ही विराट की इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद अनुष्का शर्मा की उपस्थिति पर सवालिया निशान लगने तो बंद हो ही गए हैं साथ ही अनुष्का शर्मा को विराट का लेडी लक भी माना जा रहा है।
कुछ महीनों पहले जब भारतीय टीम के वाइस कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर थे तो वहां अनुष्का भी मौजूद थी। उस समय के विराट के ख़राब प्रदर्शन ने अनुष्का शर्मा को सबकी नजरो में ला दिया था और उन्हें विराट के इस ख़राब प्रदर्शन का कारण समझा जाने लगा था। लेकिन अब वह परिस्थिति एक दम उलट हो गई है।
वहीं अब मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को कोहली ने भारतीय पारी को सम्भालने के प्रयास में अर्धशतक पूरा किया, तब विशेष दीर्घा में मौजूद अनुष्का ने जमकर तालियां बजाईं। विराट ने अनुष्का की ओर बल्ले से इशारा किया और फिर अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपने साथियों और भारतीय दर्शकों का रुख किया। इन सारी स्थितियों को देखते हुए अब अनुष्का को विराट के लिए भाग्यशाली समझा जाने लगा है।
क्या विराट के लिए लेडी लक बन गई हैं अनुष्का?
-
Tuesday, December 30, 2014


