​​नए साल में हंसिका को व्यस्त रहने की उम्मीद

​​नए साल में हंसिका को व्यस्त रहने की उम्मीद
​दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हंसिका मोटवानी को उम्मीद है कि पिछले साल की तरह ही नए साल 2015 में भी वे अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त रहेंगी।​

हंसिका ने एक बयान में कहा​, "कई सफल फिल्मों जैसे ​'​मान कराटे​', 'पावर​'​, ​'​अरण्मानै​ तथा ​'​मेघमन​'​ के साथ यह साल उपलब्धियों भरा रहा। मैं उम्मीद करती हूं कि साल 2015 में भी व्यस्त रहूंगी और बीते साल की तरह ही सफल रहूंगी।​"
​
उन्होंने कहा​, "मुझे मेरे निर्देशक, निर्माता तथा परियोजना के तमाम सदस्यों का शुक्रगुजार होने की जरूरत है। मेरा समर्थन करने के लिए अपने तमाम प्रशंसकों को मैं हार्दिक धन्यवाद देती हूं।​"​​
​
इस साल हंसिका की ​'​वालू​', 'रोमियो जूलियट​'​, ​'​अंबाला​', ​'​विजय 58​'​ तथा ​'​वेत्ताई मन्नन​'​ फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस साल उम्मीद है कि वे दो तेलुगू फिल्में भी करेंगी।

End of content

No more pages to load