मलाइका में निर्देशन के लिए धैर्य नहीं

मलाइका में निर्देशन के लिए धैर्य नहीं
अभिनेत्री व लोकप्रिय आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान का कहना है कि वह निर्देशन नहीं कर सकतीं, क्योंकि इसके के लिए उनमें न तो योग्यता है और न ही उनके पास इसके लिए जरूरी धैर्य है।​

​ मलाइका फिल्म निर्माता भी हैं​, जो फिलहाल ​'​डॉली की डोली​'​ फिल्म का निर्माण कर रही हैं। फिल्म निर्माण के अनुभवों के बारे में पूछे जाने पर मलाइका ने आईएएनएस से कहा​, "निर्माता बनने का अनुभव काफी मजेदार रहा। आप कुछ नया सीखते हैं और फिल्म निर्माण से जुड़े अलग पक्ष को जान पाते हैं।​"

निर्देशन के बारे में पूछे जाने पर मलाइका ने कहा​, "जहां तक निर्देशन की बात है​, मुझे नहीं लगता कि मुझमें इसके लिए योग्यता या धैर्य है। मु​झे नहीं लगता कि मैं ऐसा कर पाऊंगी। फिल्म ​'​दिल से​'​ के गाने ​'​छैंया छैंया​​..​'​ से चर्चा में आई मलाइका का कहना है कि यह गाना हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा, क्योंकि यह न केवल उनका पहला आइटम डांस था, बल्कि इसको फिल्माने का तरीका भी बिल्कुल अलग था।​

​यह गाना चलती ट्रेन पर फिल्माया गया था। मलाइका ​'​डॉली की डोली​'​ फिल्म में भी ​'​फैशन खतम मुझपर​'​ आइटम सांग में राजकुमार राव के साथ थिरकती नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load