​'गुंडे' के बाद ​'​राम-लखन​'​ के किरदारों में नजर आ सकते हैं अर्जुन-रणवीर

​'गुंडे' के बाद ​'​राम-लखन​'​ के किरदारों में नजर आ सकते हैं अर्जुन-रणवीर
​खबरों के अनुसार फिल्म 'गुंडे' में दोस्तों के किरदार में नजर नजर आने वाले रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ​अब एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ सकतें हैं और वो भी भाइयों के किरदार में।

​इन दिनों करण जौहर अपनी इसी फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। रोहित ​शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए कहा जा रहा है कि इसके लिए अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ​का​ चयन कर लिया ​गया ​है।​

​सुनने में आया है कि ​अर्जुन राम​, और रणवीर लखन की भूमिका ​में नजर आएँगे।​ इस से पहले जो फिल्म 'राम लखन' आई थी उसमें जैकी श्राफ ​राम और अर्जुन के चाचा लखन की भूमिका ​में थे और इस बार उनके भतीजे इस भूमिका को निभा रहे हैं।

End of content

No more pages to load