कुछ समय हनी सिंह की किसी को कोई खबर नहीं थी और उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई हुई थी। लेकिन काफी समय के अंतराल के बाद अब हनी सिंह नजर आए हैं।हाल ही में उन्हें न्यू ईयर के मौके पर एक अनाथ आश्रम में देखा गया।
हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर भी लिखा है, "2015 का मेरा पहला दिन मैंने अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ बिताया। भगवान भला कर।"
हनी सिंह अपने खराब स्वास्थ्य के चलते कुछ समय से अब तक आराम कर रहे थे। अब जब वह तीन महीने के बाद सामने आए हैं तो इस बार वह काफी गोलू-मोलू से लग रहे हैं।
काफी समय बाद दिखी हनी सिंह की झलक
-
Monday, January 05, 2015


