​'रॉय' को लेकर घबरा​ रहे हैं ​अर्जुन

​'रॉय' को लेकर घबरा​ रहे हैं ​अर्जुन
अभिनेता अर्जुन रामपाल आगामी फिल्म 'रॉय' से डेढ़ साल बाद रुपहले पर्दे पर नजर आएंगे​।​ वह इसे लेकर थोड़े घबराए हुए हैं​​।

​अर्जुन ने ​​सोमवार को फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के वार्षिक कैलेंडर के ​लॉन्च के मौके पर कहा, "मैं डेढ़ साल से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आया हूं, इसलिए मैं थोड़ा घबराया हुआ हूं​। मैं एक नवोदित कलाकार के जैसा महसूस कर रहा हूं​।​"​

​ उन्होंने कहा कि हालांकि​, उन्होंने फिल्म देखी है और यह बढ़िया लग रही है​। अर्जुन पिछली बार 'डी-डे' फिल्म (2013) में नजर आए थे​।

​विक्रमजीत सिंह निर्देशित 'रॉय' में अर्जुन एक लेखक की भूमिका में होंगे​। वह आशा करते हैं कि फिल्म में उनकी जुदा भूमिका उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।

​ जैकलीन फर्नाडीज और रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'रॉय' 13 फरवरी को रिलीज होगी​।​

End of content

No more pages to load