अभिनेता अर्जुन कपूर की अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर के साथ एक फिल्म करने की हसरत है। अर्जुन फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'तेवर' के प्रचार में व्यस्त हैं, जो नौ जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म ने सोनाक्षी सिन्हा व मनोज बाजपेयी भी हैं।
अर्जुन ने ट्विटर पर अपने एक प्रशंसक से बातचीत के दौरान फरहान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। प्रशंसक ने उनसे पूछा था, "भविष्य में आप किस अभिनेता के साथ एक फिल्म में काम करना पसंद करेंगे?"
जवाब में अर्जुन ने कहा, "फरहान अख्तर के साथ एक फिल्म करना चाहूंगा।"
अर्जुन की फरहान संग काम करने की इच्छा
-
Wednesday, January 07, 2015


