सुशांत की शादी का तारीख अभी तय नहीं

सुशांत की शादी का तारीख अभी तय नहीं
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा ही बेधड़क बात की है​। ​लेकिन शादी के बारे में सुशांत का कहना है कि उन्होंने अभी इसकी तारीख तय नहीं की है​।

​रिपोर्टों के अनुसार, यह जोड़ा इस साल जून या जुलाई में परिणय सूत्र में बंध जाएगा, लेकिन सुशांत की मानें तो ऐसा नहीं है। सुशांत ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "प्रिय अनाम, मेरी शादी की तारीख तय करने से पहले कृपया मुझे बता देना।"​

सुशांत आगे 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' फिल्म में नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load