अमिताभ 'सोशल मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर'

अमिताभ 'सोशल मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर'
इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने सोशल नेटवर्किग साइट पर सक्रिय रहने वाले महानायक अमिताभ बच्चन को ​'​सोशल मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया है।​

पुरस्कार वितरण समारोह होना अभी बाकी है, लेकिन चूंकि अमिताभ इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे, इसलिए उन्हें एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि ने पहले ही सम्मानित किया है।​

​ उन्हें यह पुरस्कार यहां मंगलवार को दिया गया। महानायक ने अपने ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट कॉम' पर लिखा​, "एक एसोसिएशन है-एसोसिएशन ऑफ सोशल मीडिया फॉर इंडिया (आईएएमएआई) और उन्होंने मुझे सोशल मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा है। यह समय इस पुरस्कार के लिए ​'​बड़े कुनबे​'​ को पुरस्कृत करने का है। आप लोगों ने ही इसे संभव बनाया है।​"

​ अमिताभ ने एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह पुरस्कृत होते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा​, "पुरस्कार वितरण समारोह दिल्ली में है। मैं किसी कारणवश वहां नहीं जा सकता, इसलिए वे मु​झे पुरस्कृत करने आए थे। वे कुछ दिनों में आयोजित होने जा रहे पुरस्कार समारोह में इसकी एक वीडियो प्ले करेंगे।​"​

End of content

No more pages to load