​'​ब्रदर्स​'​ में बिना मेकअप नजर आएंगी जैकलीन

 ​'​ब्रदर्स​'​ में बिना मेकअप नजर आएंगी जैकलीन
कई फिल्मों में अपने ग्लैमरस छवि से दर्शकों का दिल जीत चुकीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज आने वाली फिल्म ​'​ब्रदर्स​'​ में बिना मेकअप के अलग ही अवतार में नजर आएंगी।​
​
उन्होंने आईएएनएस को बताया​, "फिल्म ​'​ब्रदर्स​'​ में मेरे लुक की बात करें तो निश्चित तौर पर यह ग्लैमर रहित है। फिल्म में मैं जो भूमिका निभा रही हूं, यह उसकी वजह से है।​"
​
​ ​'उन्होंने यह भी कहा, "​ब्रदर्स​'​ में हम कई सारे किरदार दिखाना चाह रहे हैं। हम ईमानदारी से अपने चरित्रों को पर्दे पर दिखाना चाहते हैं।​" फिल्म में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। करन जाैहर के निर्माण में बनी फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में आ सकती है।​"
​
​ इससे पहले साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ​'​किक​'​ में अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आईं श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन 2009 में सुजॉय घोष की फिल्म ​'अलादीन​'​ से फिल्मों में कदम रखने के बाद साजिद खान, मोहित सूरी, अब्बास-मस्तान जैसे निर्देशकों के साथ काम कर चुकी है।​
​
यह पूछे जाने पर कि आनेवाली फिल्म ​'​ब्रदर्स​'​ उनकी दूसरी फिल्मों से अलग कैसे है, जैकलीन ने कहा​, "फिल्म ​'​ब्रदर्स​'​ में मैं वह कर रही हूं, जो पहले किसी फिल्म में नहीं किया।​"​

End of content

No more pages to load