प्रियंका चोपड़ा ने अब अपने लंबे बालों को कटवाकर कंधे तक बाल करवा लिए हैं और एक दम नए लुक में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपने इस नए हेयरकट की जानकारी खुद ट्विटर पर दी है।
32 वर्षीय प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, "कुछ अलग करने का समय। थोडा रोमांच महसूस कर रही हूं। बालों को कटवा लिया है।" उन्होंने फेसबुक पर अपने नये अंदाज वाली तस्वीर भी साझा की है। प्रियंका से पहले अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अनुष्का शर्मा भी अपने बाल छोटे करा चुकी हैं।
हालाँकि ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका बाल छोटे करवाए हैं बल्कि इस से पहले भी वह अपनी फिल्म 'अंजाना अंजानी' के समय छोटे बालों में नजर आ चुकी हैं।
प्रियंका ने भी कटवाए बाल, नए लुक में आ रही हैं नजर
-
Monday, January 19, 2015


