सुशांत 'एमएस धोनी..' को लेकर उत्साहित

सुशांत 'एमएस धोनी..' को लेकर उत्साहित
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह अक्टूबर में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं​।

नीरज पांडेय निर्देशित यह फिल्म एकदिवसीय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है​।​ फिल्म के लिए चार माह से अधिक समय से कड़ी मेहनत कर रहे सुशांत ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, "एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' 22 अक्टूबर को रिलीज हो रही है​।​ फॉक्स स्टार स्टूडियोज व इंस्पायर्ड एंटरटेनमेंट इसके सह-निर्माता हैं​।​"​
​
​ एक बयान में कहा गया कि फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने इस फिल्म के लिए इंस्पायर्ड एंटरटेनमेंट (रहिती ग्रुप) से हाथ मिलाया है।

End of content

No more pages to load