'​जिद​'​ ने मेरा बॉलीवुड करियर संभाला: श्रद्धा​ दास ​

'​जिद​'​ ने मेरा बॉलीवुड करियर संभाला: श्रद्धा​ दास ​
अभिनेत्री श्रद्धा दास का कहना है कि 'जिद' फिल्म की रिलीज ने उनके बॉलीवुड करियर को फायदा पहुंचाया है​। वह फिलहाल हिंदी-तेलुगू फिल्म ​'​हांटिंग ऑफ बांबे मिल्स​'​ की शूटिंग में व्यस्त हैं​।

श्रद्धा ने आईएएनएस को बताया​, "मेरे खयाल से 'जिद' की रिलीज ने बॉलीवुड में मेरे करियर को सहारा दिया है​। मुझे ढेर सारे ऑफर मिल रहे हैं​।" 'हांटिंग ऑफ बांबे मिल्स' का निर्देशन आयुष रैना कर रहे हैं, जिसमें श्रद्धा दो अलग-अलग किरदार निभा रही हैं​।

​ उन्होंने कहा, "फिल्म के तेलुगू संस्करण में मैं सीईओ की भूमिका में हूं, जबकि हिंदी संस्करण में एक पत्रकार हूं। यह मजेदार व चुनौतीपूर्ण है क्योंकि मेरे खयाल से मैं पहली ऐसी अभिनेत्री हूं, जो एक ही फिल्म में दो अलग-अलग किरदार निभा रही है​।​​" यह श्रद्धा की पांचवीं भुतहा फिल्म होगी​।​

End of content

No more pages to load