एषा, मैं यकीनन तुम्हारे साथ हूं​, मेरी नाक मत कटवाना​: जॉन अब्राहम ​

एषा, मैं यकीनन तुम्हारे साथ हूं​,  मेरी नाक मत कटवाना​: जॉन अब्राहम ​
फिल्म ​'​धूम​'​ में अभिनेत्री ​एषा देओल के साथ काम कर चुके अभिनेता जॉन अब्राहम व अभिषेक बच्चन ने उन्हें उनके पहले टेलीविजन शो ​'​एमटीवी रोडीज एक्स2​'​ के लिए शुभकामनाएं दी है। ​एषा इस शो के निर्णायक मंडल में शामिल हैं।​

​ अभिषेक ने एक बयान में कहा​, "मैं उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।​" अपने कड़क बर्ताव के लिए लोकप्रिय रघु व राघव बंधु इस बार एमटीवी के इस मशहूर शो में निर्णायक नहीं होंगे। उनकी जगह ​एषा, टेलीविजन अभिनेता करण कुंद्रा, मुक्केबाज विजेंदर सिंह और अभिनेता व पूर्व रोडीज रणविजय सिंह होंगे।​​

​​ जॉन अब्राहम का कहना है कि ​'​एमटीवी रोडीज एक्स2​'​ में यूं तो चार गैंग हैं, लेकिन इस बार वह सिर्फ ​एषा के साथ हैं। जॉन ने कहा, ​"​वह मेरी अच्छी दोस्त और सभी अभिनेत्रियों में सबसे दमदार हैं। वह सहृदयी महिला हैं और उनमें एक आदमी जैसा साहस है। ​एषा, मैं यकीनन तुम्हारे साथ हूं। मेरी नाक मत कटवाना।​"​

End of content

No more pages to load