​'शमिताभ' में शत प्रतिशत देना चाहती थीं अक्षरा

​'शमिताभ' में शत प्रतिशत देना चाहती थीं अक्षरा
नवोदित अभिनेत्री अक्षरा हासन अपनी पहली फिल्म ​'​शमिताभ​'​ में अपना शत प्रतिशत देना चाहती थीं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन व धनुष भी हैं।​
​
मशहूर अभिनेता कमल हासन की बेटी अक्षरा ने उन्हें ​'​शमिताभ​'​ में मौका देने के लिए फिल्म के निर्देशक आर. बालाकृष्णन उर्फ बाल्की को धन्यवाद दिया है। अक्षरा ने बताया​, "बाल्की सर और मेरी मुलाकात एक समारोह में हुई थी। वह मेरे पास आए और कहा, ​"अक्षरा क्या मैं तुमसे पांच मिनट बात कर सकता हूं।​" मैंने कहा, ​"हां। उस वक्त बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते थे कि मैंने अभिनेत्री बनने का फैसला लिया है। इसलिए मुझे लगा कि उनके साथ बतौर सहायक निर्देशक काम करना एक जबरदस्त अवसर होगा।​"
​
​​ उन्होंने कहा, ​"​वह यह कहकर चले गए कि ​'​मेरे पास एक किरदार है, जिसके लिए मेरे दिमाग में तुम्हारा नाम है।​'​ उस वक्त मेरी प्रतिक्रिया था, ​'​एक मिनट, यह क्या..'​ मैं सच में बहुत उत्साहित थी।​"
​
​ अमिताभ व धनुष के साथ काम करने के अनुभव के बारे में अक्षरा ने कहा, `मैंने पूरी टीम से बहुत कुछ सीखा है। मैं श्रीमान बच्चन व धनुष दोनों से समान रूप से जुड़ी हूं.. मैं अपना 100 प्रतिशत देना चाहती थी। आशा करती हूं कि मैंने गड़बड़ नहीं की।`

End of content

No more pages to load