​60वें फिल्मफेयर अवार्ड में ​छाई ​​'​क्वीन​' और ​'​2 स्टेट्स​'​

​60वें फिल्मफेयर अवार्ड में ​छाई ​​'​क्वीन​' और ​'​2 स्टेट्स​'​
60वें फिल्मफेयर अवार्डस में आलिया भट्ट व ​अर्जुन कपूर की फिल्म ​'​2 स्टेट्स​'​ सात नामांकन के साथ सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर कंगना रनौत अभिनीत ​'​क्वीन'​ है, जिसे पांच नामांकन मिले हैं।​

इस दौड़ में 2014 की बड़ी हिट फिल्में ​'​पीके​'​, ​'​हैप्पी न्यू ईयर​'​ और ​'​किक​'​ पीछे रह गईं। ​'​2 स्टेट्स​'​ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ संगीत व सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक सहित विविध श्रेणियों में नामांकित किया गया है।​
​
​​ कंगना की ​'​क्वीन​'​ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री व सर्वश्रेष्ठ संगीत श्रेणी में नामांकित की गई है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में ​'​क्वीन​'​ व ​'​2 स्टेट्स​'​ के अलावा ​'​मेरी कॉम​'​, ​'​हैदर​'​ व ​'​पीके​'​ ​​भी शामिल ​हैं। अभिषेक वर्मन (2 स्टेट्स), अनुराग कश्यप (अग्ली), राजकुमार हिरानी (पीके), विकास बहल (क्वीन) और विशाल भारद्वाज (हैदर) सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।​
​
​​ वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए आलिया भट्ट (हाईवे), कंगना रनौत (क्वीन), माधुरी दीक्षित (डेढ़ इश्किया), प्रियंका चोपड़ा (मेरी कॉम), रानी मुखर्जी (मर्दानी) और सोनम कपूर (खूबसूरत) के बीच जबर्दस्त मुकाबला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए आमिर खान (पीके), अक्षय कुमार (हॉलीडे), ऋतिक रोशन (बैंग बैंग), रणदीप हुड्डा (रंग रसिया) व शाहिद कपूर (हैदर) को नामांकित किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह 31 जनवरी को मुंबई में होगा। नामांकन की पूरी सूची फिल्मफेयर डॉट कॉम पर उपलब्ध है।

End of content

No more pages to load