सलमान खान ने सुधारी मेरी हिंदी: जैकलीन फर्नांडीस

सलमान खान ने सुधारी मेरी हिंदी: जैकलीन फर्नांडीस
सुपरस्टार सलमान खान के साथ किक फिल्म में काम कर चुकीं श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस का कहना है कि उनके साथ काम करने के बाद उनकी हिंदी में सुधार आया है। जैकलीन यहां गुरूवार को एक कार्यक्रम में मौजूद थीं।​
​ जब उनसे पूछा गया कि किक में सलमान के साथ काम करने के बाद आपको अपने करियर में क्या ब़डा बदलाव दिखा है, तो जवाब में उन्होंने कहा, "सलमान के साथ काम करने के बाद मेरी हिंदी बहुत सुधर गई है।​
​ हमने प्रचार के दौरान जो साक्षात्कार दिए, उन सभी में वह मुझे प्रेरित करते रहते। वह मुझे इंग्लिश में नहीं बोलने देंगे।" जैकलीन ने कहा, "वह बहुत ही प्रेरणादायक हैं...मुझे लगा कि हिंदी फिल्मोद्योग में मेरा दोबारा लांच हुआ है...मैं इसके लिए उनकी बहुत एहसानमंद हूं।"

End of content

No more pages to load