​​गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड ने देश के लिए जताया ​​प्यार​

​​गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड ने देश के लिए जताया ​​प्यार​
देश के 66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे बॉलीवुड सितारों ने देश के प्रति अपना 'प्यार' और देशभक्ति जाहिर की। सितारों ने ट्विटर के जरिए प्रशंसकों को बधाई संदेश​ दिया।​​

​​ बच्चन ने ट्विट किया​, "आप सभी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई..। देश के लिए हमारी दुआओं और प्यार में हमेशा इजाफा हो और शांति बनी रहे..। शाहरूख ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए लिखा कि वह अपने माता पिता के साथ अक्सर गणतंत्र दिवस परेड देखने जाया करते थे।​​

​​ उन्होंने लिखा​, "टीवी पर परेड देखने से उन यादगार पलों और गौरव की याद हो आई। अपने परिवार को याद कर रहा हूं कि किस तरह से हम स्वतंत्रता सेनानियों के वर्ग से परेड देखने जाते थे। जय हिंद..।​"​

​ ​अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बीती शाम को ट्विट किया, "टीवी पर गणतंत्र दिवस परेड देखने वाली हूं.. इससे मेरे बचपन की कई यादें जुड़ी हैं।" सोनाक्षी ने लिखा, 'गणतंत्र दिवस की बधाई।' वहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ​'​एबीसीडी 2​'​ के सह कलाकार वरूण धवन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में श्रद्धा भारत का झंडा हाथ में लिए दिख रही हैं। दोनों ही सितारे सफेद रंग के पारंपरिक परिधान में हैं।​​

​​ तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ​'​कल.. आज.. कल.. और हमेशा भारतीय होने पर गर्व है.. गणतंत्र दिवस की बधाई..।​ ​अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा​, "गणतंत्र दिवस की बधाई.. जय हिंद..।​" ​'​रा वन​'​ के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्विट किया​, "भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई..। हमेशा जोश बरकरार रखें और चमक बिखेरते रहें।​"​

End of content

No more pages to load