बॉक्स ऑफिस: ​'​बेबी​'​ ने ​की ​50 करोड़ की कमाई की

बॉक्स ऑफिस: ​'​बेबी​'​ ने ​की ​50 करोड़ की कमाई की
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ​'​बेबी​'​ ने 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म बेबी 23 जनवरी को प्रदर्शित ​हुई है।​

​ फिल्म बेबी आतंकवाद के मुद्दे को उठाती है। फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन 9.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिलीज के दिन औसत कमाई करने वाली बेबी अब अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अक्षय की बेबी ने अपने वीकेंड में 36.07 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने चौथे दिन 14.90 करोड़ रुपये की कमाई की।इस तरह इस फिल्म ने चार दिनों में ही 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।​

​​ बेबी इस साल की पहली फिल्म है जिसने 50 करोड़ की कमाई की है। उम्मीद की जा रही है कि बेबी जल्द ही 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन जायेगी। उल्लेखनीय है कि बेबी में अक्षय कुमार के अलावा तापसी पन्नू-अनुपम खेर, डैनी और राणा डुग्गूबत्ती ने भी काम किया है।

End of content

No more pages to load