​प्रियंका को देख शाहिद कपूर ने ​मारा यू-टर्न

​प्रियंका  को देख शाहिद कपूर ने ​मारा यू-टर्न
​कभी एक दूसरे के बेहद करीब रह चुके प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर आज एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। कम से कम हालिया एक इवेंट में दोनों को एक दूसरे को नजरअंदाज करते देख तो ऐसा ही लग रहा है।

वर्सोवा के एक ही हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में रह रहे प्रियंका और शाहिद कपूर हाल ही में एक इवेंट में एक दूसरे के प्रति काफी खफा दिखे और जब दोनों का सामना हुआ तो उन्होंने रास्ता बदल लिया।

​जब शाहिद ने इवेंट में एंट्री की तो उस वक्त प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर इतरा रही थी। लेकिन जैसे ही शाहिद ने प्रियंका को अपने आगे देखा तो वह वहीं के वहीं रुक गए और यू-टर्न मार दिया।

End of content

No more pages to load