​कमाई के मामले में ​'​हवाईजादा​'​, ​'​रहस्य​'​ से ​'​खामोशियां​'​ बेहतर

​कमाई के मामले में ​'​हवाईजादा​'​, ​'​रहस्य​'​ से ​'​खामोशियां​'​ बेहतर
​'खामोशियां​'​ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ​'​हवाईजादा​'​'​ व ​'​'​रहस्य​'​'​ से बेहतर कमाई की है। एक बयान में कहा गया है कि गुरमीत चौधरी, सपना पब्बी व अली फजल अभिनीत ​'​खामोशियां​'​ ने दो दिनों में 4.13 करोड़ रुपये कमाए।​

​ 11 करोड़ रुपये (विपणन सहित) के बजट में बनी यह फिल्म सैटेलाइट व संगीत अधिकारों से 7.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म वितरक राजेश थडानी का कहना है कि आयुष्मान खुराना अभिनीत ​'​हवाईजादा​'​ ने सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए हैं।​

थडानी ने आईएएनएस को बताया कि टिस्का चोपड़ा व के के मेनन की मुख्य भूमिका वाली ​'​रहस्य​'​ ने 25 लाख रुपये से भी कम कमाई की है।

End of content

No more pages to load