​बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में 'बेबी' ने बनाई मजबूत पकड़, नहीं चला बाकी फिल्मों का जादू

​बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में 'बेबी' ने बनाई मजबूत पकड़, नहीं चला बाकी फिल्मों का जादू
बीते शुक्रवार तीन-तीन फ़िल्में रिलीज हुई हैं। इन फिमों में 'खामोशियाँ', 'हवाईजादा' और 'रहस्य' जैसी फ़िल्में शामिल हैं। लेकिन ये तीनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। वहीं अगर इनसे एक हफ्ता पहले रिलीज हुई अक्षय की फिल्म 'बेबी' ने शनिवार और रविवार को अच्छा बिजनेस किया।

​प्रदर्शक राजेश थडानी कहते हैं, "दूसरे हफ्ते में अक्षय की फिल्म 'बेबी' ने लगभग आठ करोड़ की कमाई की है। वहीं 'खामोशियाँ' ने लगभग 5.5 करोड़ और 'हवाईजादा' मुश्किल से 1.5​ करोड़ ही कमा पाई हैं। वहीं 'रहस्य' कम पब्लिसिटी के कारण लोगों की पहुंच से दूर रही।"

वहीं व्यापार विश्लेषक ​तरण आदर्श​ का भी कुछ ऐसा ही कहना है। वह कहते हैं 'बेबी' ने सिल्वर स्क्रीन पर दूसरे हफ्ते में भी हावी रही है। इसके बाद लोगों को जो फिल्म पसंद आ रही है वह है 'खामोशियाँ'।"

End of content

No more pages to load