रोहित की अगली फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी कृति सेनन?

रोहित की अगली फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी कृति सेनन?
रोहित शेट्टी की अगली फिल्म जिसे वह शाहरुख और वरुण धवन के साथ बना रहे हैं काफी समय से अपनी कास्टिंग को लेकर चर्चा में है। फिल्म को लेकर अब नई चर्चा ये है कि फिल्म में वरुण धवन के साथ ​कृति सेनन रोमांस करती नजर आएंगी।

रोहित शेट्टी की यह फिल्म जिसमें शाहरुख और वरुण दो भाइयों के किरदार में होंगे, कहा जा रहा था कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल की जोड़ी नजर आएगी। जिसके लिए रोहित काजोल को मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

हालाँकि इसके बाद रोहित ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनकी इस फिल्म के लिए अभी तक कास्ट तय नही हो पाई है। वहीं अब अगर हालिया खबरों पर नजर डाली जाए तो सुनने में आ रहा है कि फिल्म में वरुण धवन के साथ कृति सेनन रोमांस करती नजर आएंगी।

खबरों में कितनी सच्चाई है इसका पता तो आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगा फिलहाल तो इसके लिए इंजतार करना पड़ेगा। फिल्म की शूटिंग क्रिसमस के आस-पास शुरू होगी।

​फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए रोहित ने हाल ही में बयान दिया था कि उनकी यह फिल्म पुरानी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से बिलकुल अलग होगी।"

End of content

No more pages to load