ऐश्वर्या ने शुरू की 'जज्बा' की शूटिंग

ऐश्वर्या ने शुरू की 'जज्बा' की शूटिंग
ऐश्वर्या राय जिस फिल्म 'जज्बा' से अपने करियर की दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं उसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं।

इस फिल्म से ऐश्वर्या राय पूरे पांच साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा इरफान खान, शबाना आजमी और अनुपम खेर भी होंगे। खबरों के अनुसार फिल्म में इरफ़ान खान उनके पति की भूमिका निभाएंगे।

​फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी खुद निर्देशक संजय गुप्ता ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने ऐश्वर्या की एक सेट की फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट की है। सिर्फ इतना ही नहीं यहाँ ऐश्वर्या की जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है उस पर पति अभिषेक ने उत्तर में लिखा है, "​हाहाहा लव इट"​। ​

End of content

No more pages to load