​काम करना जन्मदिन मनाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका: अभिषेक

​काम करना जन्मदिन मनाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका: अभिषेक
जूनियर बच्चन यानी अभिनेता अभिषेक बच्चन गुरुवार को 39 साल के हो गए​। उनका अपने सभी जन्मदिनों पर एक तय कार्यक्रम होता है। अभिषेक ने कहा, "मेरे लिए जश्न का सर्वश्रेष्ठ तरीका काम करना है​। जन्मदिन, जन्मदिन है​। मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करता, अगर ऐसा कर सकता तो। लेकिन मैं अगर काम नहीं करूंगा, तो मेरे लिए बर्थडे हैप्पी नहीं होगा​।​"​​​
​
​​ उन्होंने कहा, "मैंने जब से अपना करियर (1998) शुरू किया है, तभी से यह सुनिश्चित किया है कि मैं जन्मदिन पर शूटिंग पर रहूं​। मुझे याद है कि मैं अपने जन्मदिन पर जे.पी.दत्ता साहब के साथ शूटिंग कर रहा था​। मैंने सिर्फ उस साल अपने जन्मदिन पर काम नहीं किया, जब मैं न्यूयॉर्क में फिल्म 'दिल्ली-6' का प्रचार कर रहा था​। ​मैं अपने जन्मदिनों पर काम जारी रखने की आशा करता हूं​।​"​
​
​​ अपनी लाडली बेटी आराध्या के बारे में उन्होंने कहा, "आराध्या हमारे संसार की धुरी है​। वह एक अद्भुत बच्ची है​। इतनी अच्छी मां होने का पूरा श्रेय ऐश्वर्या को जाता है। पितृत्व ने जिंदगी के प्रति मेरा नजरिया पूरी तरह बदल दिया है​। बच्चों को दुनिया में लाने से आपकी सारी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं​। मुझे यकीन है कि प्रत्येक अभिभावक इससे सहमत होंगे​।​"​
​
​​ अभिषेक पिता के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कैमरे के सामने उनके साथ प्रत्येक क्षण का लुत्फ उठाया​। मैंने उनके साथ पर्दे पर काम करने मात्र से बहुत कुछ सीखा है​। मैं उनके साथ दोबारा काम करने का इंतजार नहीं कर सकता​।​"

End of content

No more pages to load