संगीत सुन प्रियंका होती हैं मंत्रमुग्ध

संगीत सुन प्रियंका होती हैं मंत्रमुग्ध
फिल्म अभिनेत्री और गायिका प्रियंका चोपड़ा को जादुई दुनिया में खो जाने के लिए किसी जादुई छड़ी, जादुई काढ़े या परियों की जरूरत नहीं, वह संगीत सुनकर जादुई दुनिया में खो जाती हैं।

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, "स्टूडियो का दिन। मौज-मस्ती का दिन। संगीत तैयार करना जादुई अनुभव है। यह हमेशा ही मुझे अचंभित करता है।"

'फैशन' और 'मेरी कॉम' जैसी फिल्मों के लिए सराही जाने वाली प्रियंका गीत 'इन माय सिटी' से अंतर्राष्ट्रीय संगीत जगत में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं।

पिछले साल जारी उनके गीत 'आई कांट मेक यू लव मी' ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयनित शीर्ष 100 गीतों में सातवे स्थान पर कब्जा किया था।

End of content

No more pages to load