​गौहर सोच-समझ कर चुन रही ​हैं ​काम​

​गौहर सोच-समझ कर चुन रही ​हैं ​काम​
​'इशकजादे​'​ फिल्म के ​'​झल्ला वल्ला​'​ गाने से अपने डांस की बदौलत नजरों में आई मॉडल-अभिनेत्री गौहर खान अब अपने लिए उम्दा काम ही चुनना चाहती हैं।​

उन्हें आइटम सान्ग करने से कोई गुरेज नहीं है। गौहर ने यहां मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा, "मैं फिलहाल गिनी-चुनी चीजें कर रही हूं। मैं बस नाम के लिए एक गाना नहीं करना चाहती।​ लोग मुझे मेरे डांस के लिए पसंद करते हैं और मुझे आशा है कि मेरी झोली में कुछ जबर्दस्त आना है।"​

​ टेलीविजन रियलिटी शो "झलक दिखला जा" में अपनी नृत्य प्रतिभा की झलक दिखलाने वाली गौहर ने कहा, "मुझे अगर डांस वाला एक मजेदार गाना मिलेगा, तो मैं उसे यकीनन करूंगी।"​

​ रियलिटी शो "बिग बॉस" की पूर्व विजेता गौहर "फीवर" फिल्म से अपना अभिनय करियर भी शुरू करने जा रही हैं।

End of content

No more pages to load