ये निर्देशक महोदय मसाला फ़िल्में बनाने के लिए जाने-जाते रहें हैं। इन दिनों भी वह मुंबई में ही अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और अगली फिल्म की योजना बना रहे हैं। लेकिन इस निर्देशक ने दो अभिनेत्री बनने की इच्छुक लड़कियों को उनकी लगभग बिना कपड़ों के फोटो भेजने के लिए कहकर अपने लिए मुसीबत खड़ी कर ली है।
दरअसल इस निर्देशक को अपनी अगली फिल्म के लिए किसी नए चेहरे की तलाश थी और इसके लिए उसने एक कास्टिंग एजेंसी में बात कर रखी थी। जब कास्टिंग एजेंसी ने उन्हें कुछ लड़कियों की तस्वीर दिखाई तो उनमें से निर्देशक ने दो लड़कियों को चुन लिया। हालाँकि उस वक्त तो निर्देशक व्यस्त थे इसके लिए उन्होंने इन दोनों की कांटेक्ट डिटेल अलग निकलवा कर रख ली।
बाद में जब निर्देशक ने इन दोनों से बात की तो निर्देशक ने इन लड़कियों से उनकी बेहद कम कपड़ों में फोटो भेजने के लिए कहा। इस पर एक लड़की असहज हो गई और उसने इस बात की शिकायत कास्टिंग एजेंसी से कर दी। जिसके बाद कास्टिंग एजेंसी ने भी इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए निर्देशक से आमने-सामने बात की। इसके बाद तो निर्देशक को यह कहकर पीछा छुड़ाना पड़ा कि वह तो यह तस्वीरें सिर्फ इसलिए मंगा रहा था ताकि वह देख सके कि लड़कियां बिकिनी में कैसी लगेंगी।
हालाँकि जब कास्टिंग एजेंसी ने उनसे इस बारे में बात साफ़ करनी चाही तो निर्देशक कन्नी काटते हुए नजर आया और एजेंसी के फोन तक उठाने बंद कर दिए।
पहचान कौन: इस निर्देशक ने दो लड़कियों से मांगी उनकी निर्वस्त्र फोटो
-
Friday, February 13, 2015


