​फरहान ने ‘रॉय’ के लिए अर्जुन को दी बधाई​

​फरहान ने ‘रॉय’ के लिए अर्जुन को दी बधाई​
फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर ने अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म 'रॉय' के लिए उन्हें बधाई दी है और आशा जताई है कि उनके लिए अच्छे दिन लेकर आएगी। फरहान और अर्जुन ने फिल्म 'रॉक ऑन' में साथ काम किया था।​

फरहान ने ट्विटर पर अर्जुन को उनके आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा​, "अर्जुन 13 फरवरी को प्रदर्शित हो रही आपकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं।​"

विक्रमजीत निर्देशित 'रॉय' एक रहस्य रोमांच फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर और जैकलीन फर्नाडीज ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

End of content

No more pages to load