महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड ​ने दी शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड ​ने दी शुभकामनाएं
महाशिवरात्रि के पावन मौके पर मंगलवार को सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित व मधुर भंडाकर सहित बॉलीवुड हस्तियों ने अपने प्रशंसकों व​ परिवार को शुभकामनाएं दीं। माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान शिव व देवी पार्वती का विवाह हुआ था। श्रद्धालु पूरी रात जागते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और महादेव से आशीर्वाद मांगते हैं।​

​ लता मंगेशकर : महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर आप सभी को मंगल कामनाएं।​

​ अमिताभ बच्चन : जो अमृत पीते हैं, उन्हें देव कहते हैं और जो विष पीते हैं, उन्हें देवों के देव महादेव कहते हैं।

हेमा मालिनी : भगवान करे आज की महाशिवरात्रि सबके लिए आशीर्वाद व संपूर्णता लाए। भगवान भला करे।​

​ माधुरी दीक्षित : सबको महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।​

​ रितेश देशमुख : महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

​ मधुर भंडारकर : ईश्वर करे इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव आप पर अपना सारा आशीर्वाद लुटा दें। ओम नम: शिवाय।​

​ मनोज बाजपेयी : आप सभी को शिवरात्रि की बधाई।​

​ कपिल शर्मा : हैप्पी महाशिवरात्रि।​

​ मोहित चौहान : हैप्पी शिवरात्रि। ईश्वर करे कि भगवान शिव अपने दिव्य प्रकाश से हम सबको नवाजे और हमें शांति, प्रेम व सौहार्द दें। बम भोलेनाथ।​

​ मीका सिंह : हैप्पी शिवरात्रि। जय भोलेनाथ।​

​ धनुष : महाशिवरात्रि। जय भोलेनाथ। हर हर महादेव। ओम नम: शिवाय।​

​ रोहित रॉय : हर हर महादेव।​

​ रवीना टंडन : आप सबको महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। आज मेरे डैडी का 80वां जन्मदिन भी है। इसलिए मेरे लिए सच में बहुत खास दिन है।​

​ शेखर कपूर : ब्रम्हांड के जन्म व मृत्यु के देवता। महाशिवरात्रि।​

​ श्रुति हासन : सभी को हैप्पी महाशिवरात्रि।​

​ रणदीप हुड्डा : ओम नम: शिवाय।

End of content

No more pages to load