बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और जैकी श्रफ के पुत्र टाइगर श्रॉफ सिल्वर स्क्रीन पर बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करना चाहते है। बॉलीवुड के कई अभिनेता कैटरीना कैफ के साथ काम करना चाहते है।
कैटरीना के साथ फिल्म करने की चाहत में अब टाइगर का नाम भी जुड़ गया है। टाइगर को लेकर हीर एंड रांझा नामक फिल्म बना रहे निर्देशक शब्बीर अभिनेत्नी की तलाश लंबे समय से कर रहे हैं।
उन्हें परेशान देख टाइगर ने बातों ही बातों में कैटरीना का नाम सुझा दिया। टाइगर का कहना है कि इस रोल के लिए कैटरीना सही चयन है और वे मान जाती हैं तो उनकी इच्छा भी पूरी हो जाएगी। शब्बीर खान ने इससे पूर्व टाइगर को लेकर हीरापंती बनायी थी जो टाइगर की पहली फिल्म थी।
कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ
-
Thursday, February 19, 2015


