​​​​आमिर के जबरदस्त प्रशंसक हैं आदित्य नारायण

​​​​आमिर के जबरदस्त प्रशंसक हैं आदित्य नारायण
​गायन रियलिटी टीवी शो 'सारेगामापा लिल चैंप्स' की मेजबानी कर रहे गायक और अभिनेता आदित्य नारायण बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के जबरदस्त प्रशंसक हैं​।
​
​ ​​शो के आने वाले एपिसोड में आदित्य, आमिर के 'पीके' वाले लुक में नजर आएंगे​। ​वह आमिर की फिल्म के मुख्य किरदार के छोटे भाई 'क्यूके' का अभिनय करेंगे​। आदित्य ने एक बयान में बताया, "टीवी शो 'सारेगामापा लिल चैम्प्स' मनोरंजक बनता जा रहा है​। सेट पर हरी मिर्च खाने से और खंभे पर झूलने से लेकर बच्चों के साथ गाने और अब 'पीके' के आमिर के छोटे भाई की भूमिका निभाना, यह सब शो में मेरे लिए बहुत अच्छा रहा​।
​​
​ ​उन्होंने आगे कहा, "आमिर खान का जबरदस्त प्रशंसक होने के कारण मैंने 'पीके' कई बार देखी और इसमें मुझे उनका किरदार बहुत पसंद आया​। इसलिए इस विचार ने मुझे रोमांचित किया और मैंने सोचा कि अपनी अभिनय क्षमता दर्शाने का इससे बेहतर मौका मुझे और क्या मिल सकता है?"​
​​
​ ​​आदित्य का 'पीके' लुक जीटीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो के शनिवार के एपिसोड में नजर आएगा​।​

End of content

No more pages to load