​कैटरीना ने ​खोले अपनी ​दमकती त्वचा ​के राज

​कैटरीना ने ​खोले अपनी ​दमकती त्वचा ​के राज
​लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि महिलाओं को उम्र के मुताबिक, अपनी त्वचा व शरीर की देखभाल करनी चाहिए। अपनी त्वचा के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।​

31 वर्षीया कैटरीना ने एक ईमेल साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, ''हमें अपनी त्वचा के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, विशेषकर तब जब हम रोजाना धूल, मिट्टी व प्रदूषण से दो-चार होते हैं।​​ हमें पराबैंगनी किरणों (यू.वी.) से अपनी त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन की जरूरत को अनदेखा नहीं करना चाहिए।​"

कैटरीना ने कहा​, "मैं अपने चेहरे को तरोताजा व खिलखिलाता रखने के लिए दिनभर में ढेर सारी तरल चीजें विशेषकर पानी पीती हूं। मैं घर पहुंचने के बाद अपना मेकअप जरूर उतारती हूं और घर में रहने के बावजूद त्वचा को सूखने से बचाने के लिए मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करती हूं।​"

कैटरीना ने लोरियल के लिए अभिनेत्री लीजा रे के साथ मिलकर एक विज्ञापन शूट किया है। कैटरीना का कहना है कि लीजा बेहद पेशेवर और जिंदादिल हैं।

End of content

No more pages to load