​जल्द ही सलमान खान के साथ नजर आ सकती हैं अनुष्का शर्मा ​

​जल्द ही सलमान खान के साथ नजर आ सकती हैं अनुष्का शर्मा ​
​भला ऐसी कौन सी अभिनेत्री होगी जो सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहेगी। ऐसे में अनुष्का शर्मा कहाँ पीछे रहने वाली हैं। अनुष्का शर्मा ने भी हाल ही में इस बात का संकेत दे दिया है कि वह निकट भविष्य में जल्दी ही सलमान के साथ काम करेंगी।

​अनुष्का ने बॉलीवुड में शुरुआत फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से (2008) में शाहरुख खान के साथ की थी और हाल ही में उन्होंने आमिर के साथ फिल्म 'पीके' में भी काम कर लिया है। अब सिर्फ बॉलीवुड के तीन खानों में से सलमान खान ही बचे हैं जिनके साथ अनुष्का ने काम नही किया है। लेकिन अब खबर है कि वह जल्दी ही सलमान खान के साथ भी काम कर सकती हैं।

​हालाँकि आजकल चर्चा यह भी थी ​कि अब अनुष्का सलमान के साथ यशराज की फिल्म सुलतान में सलमान खान के साथ नजर आएंगी जिसका निर्देशन अली अब्बास जफ़र करने जा रहे हैं।

लेकिन अब अनुष्का ने इस खबर को अफवाह बताते हुए कहा है, "​मुझसे सुल्तान के लिए अभी तक किसी ने संपर्क नहीं किया है। न ही मैंने अली अब्बास जफर से इस फिल्म के सिलसिले में बात की है। मुझे नहीं पता कि ये अफवाह कहां से शुरू हुई है।"​

​​ अनुष्का ने कहा कि वह सलमान के साथ निकट भविष्य में जरूर काम करना चाहेंगी। उन्होंने कहा,​ ​"हर कोई सलमान के साथ काम करना चाहेगा लेकिन इस साल मेरी तीन फिल्में ​'​एनएच 10​' 'बॉम्बे वेलवेट' और 'दिल धड़कने दो' ही आनी हैं। उसके बाद करण जौहर की फिल्म शुरू करूंगी।"​

End of content

No more pages to load