फरहा ने अनुष्का से भी बनवाया खाना

फरहा ने अनुष्का से भी बनवाया खाना
​फिल्म निर्माता फराह खान ने अपने विशेष कुकरी शो ​'​फराह की दावत​'​ में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनकी मां, फिल्म निर्माता करण जाैहर और अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ ​'​स्वादिष्ट दावत​'​ का लुत्फ उठाया।​

नामचीन हस्तियों की शो में मौजूदगी से गदगद फराह खान ने ट्विटर पर अपने उत्साह का जिक्र किया।​ फराह खान ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा​, "देखो आज फराह की दावत में खाना पकाने कौन आया। अनुष्का शर्मा ​'​पनीर अ-ला शर्मा​'​ के लिए शुक्रिया। आपसे घर पर मिलती हूं। अनुष्का के साथ उनकी मां और मेरे पुराने मित्र आयुष्मान खुराना भी आए थे। मेरे लिए ऐसी दावत करना बहुत सुखद है जहां पर मेहमान खाना पकाते हैं।​"
​
​ इसके अलावा उन्होंने अपने दोस्त करण जाैहर को लेकर हंसी मजाक किया और ट्विटर पर लिखा​, "करण जाैहर के साथ वाला मेरा एपिसोड सबसे ज्यादा मजेदार रहा और हां हमने ​'​रोस्ट' चिकन​'​ नहीं बनाया था।​"
​
​ उल्लेखनीय है कि करण जाैहर हाल ही में एआईबी रोस्ट के चलते विवादों में घिरे रहे हैं। 'फराह की दावत' का प्रसारण 22 फरवरी से कलर्स चैनल पर शुरू हुआ था। अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा खान जैसे कलाकार पहले ही इस शो में आकर अपनी खाना बनाने की कला का कौशल दिखा चुके हैं।

End of content

No more pages to load