​'ब्योमकेश बक्शी'​ के बाद ​​महिला केंद्रित फिल्में बनाना चाहते हैं दिबाकर

​'ब्योमकेश बक्शी'​ के बाद ​​महिला केंद्रित फिल्में बनाना चाहते हैं दिबाकर
​अपनी आने वाली फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में पुरुषों को मुख्य भूमिकाएं देने वाले फिल्मकार दिबाकर बनर्जी अब महिला केंद्रित फिल्में बनाने की योजना बना रहे हैं​।

महिला केंद्रित फिल्म बनाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर दिबाकर ने यहां बताया, "यकीनन, मैं ऐसा करना चाहता हूं​। आदमियों के साथ अब बहुत वक्त बिता लिया​। ​बहुत से विचार हैं, लेकिन फिलहाल उनके बारे में बताने के लिए तैयार नहीं हूं​।"​

​ वह फिलहाल 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' का प्रचार निपटाने में लगे हुए हैं​।​ तीन अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं​।

​ यह बांग्ला लेखक शरदिंदु बंद्योपाध्याय की कल्पना की उपज काल्पनिक जासूस ब्योमकेश बक्शी पर आधारित है​।​

End of content

No more pages to load