'उड़ता पंजाब' की शूटिंग शुरू, शाहिद ने कहा पड़ेगी आपके प्यार की जरूरत ​

'उड़ता पंजाब' की शूटिंग शुरू, शाहिद ने कहा पड़ेगी आपके प्यार की जरूरत ​
​शाहिद कपूर की अगली फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग शुरू हो गई है​। शाहिद की नजर में यह उनके करियर की अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म है​।​ फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे हैं​।

शाहिद ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "उड़ता पंजाब' की शूटिंग शुरू​। यह एक खास फिल्म है​। यह एक मुश्किल फिल्म है​। हमें प्यार की जरूरत है​।"​

​ ​फिल्म में आलिया भट्ट और करीना कपूर भी हैं​।​ शाहिद ने पूर्व में भी कहा था कि 'उड़ता पंजाब' की उनकी भूमिका उनके अब तक के करियर की सबसे मुश्किल भूमिका है​।

​ उन्होंने लिखा था​, "मेरी अब तक की सबसे ज्यादा मुश्किल भरी फिल्म​। मुझे नहीं पता कि मैं इसे कितना ठीक निभा पाऊंगा​। मेरे अच्छे भाग्य की कामना करो दोस्तों​।"

End of content

No more pages to load